Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था
28-Apr-2025 07:25 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. सभी दल चुनावी तैयारी में जुटे हैं. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. ओवैसी बिहार दौरे पर आने वाले हैं. उनकी सनदर सीमांचल के साथ-साथ मुस्लिम बहुल इलाका ढाका पर भी है. ओवैसी के बिहार दौरे से मुख्य विपक्षी पार्टी राजद की परेशानी बढ़ सकती है. क्यों कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सीमांचल में राजद को भारी नुकसान पहुंचाया था. इस दल के पांच कैंडिडेट चुनाव जीत गए थे. इसका सीधा नुकसान राजद को उठाना पड़ा था.
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी 3-4मई को बिहार दौरे पर रहेंगे. 3 तारीख को सिीमांचल में जनसभा को संबोधित करेंगे. अगले दिन अल्पसंख्यक बहुल इलाका पूर्वी चंपारण के ढाका में जनसभा को संबोधित करेंगे. 4 तारीख को ढाका हाई स्कूल मैदान में ओवैसी की जनसभा होगी. पार्टी के तिरहुत संगठन प्रभारी राणा रंजीत ने बताया कि ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ढाका आ रहे हैं. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान व अन्य नेता मौजूद रहेंगे.
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में अराजकता फैला रहे विदेशी आतंकियों को यह दिखाना है कि आज आतंकवाद के खिलाफ सभी धर्म समाज एवं पूरा भारत एकजुट है. पार्टी के तिरहुत संगठन प्रभारी राणा रणजीत ने बताया कि पूरा देश अपने एकता का परिचय देते हुए आतंकवाद के खिलाफ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है, एवं विदेशी आतंकवादियों एवं उसके आकाओं को मिट्टी में मिलाने को लेकर पूरा भारत पूरे तौर पर इकट्ठा है. राणा रणजीत ने लोगों से आह्वान किया है की 4 मई को ढाका में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर अपने नेता का भाषण सुनें.