Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
09-Apr-2025 06:45 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने सत्ताधारी गठबंधन के प्रखंड स्तरीय नेताओं को सेट कर दिया है. सभी जिलों में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है. इस कमेटी में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व 13 सदस्य शामिल हैं. यानि प्रखंड स्तरीय कमेटी 15 सदस्यों की होगी. इसके अलावे सांसद-विधायक-विधान पार्षद, प्रमुख व प्रखंड-अनुमंडल स्तरीय अधिकारी पदेन सदस्य होंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी इस कमेटी के सदस्य सचिव बनाए गए हैं.
भाजपा-जेडीयू के कार्यकर्ता हुए एडजस्ट...
सूबे के सभी जिलों मे जितने प्रखंड हैं, सभी में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन किया गय़ा है. जिसमें हजारों राजनैतिक कार्यकर्ताओं को सरकारी सिस्टम में एडजस्ट किया गया है. लंबे समय से प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कमेटी के गठन की मांग की जा रही थी. अब जाकर नीतीश सरकार यह कमेटी बनाई है. कैबिनेट सचिवालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. कमेटी में जेडीयू और भाजपा के नेताओं को शामिल किया गया है.
प्रखंड बीस सूत्री कमेटी में 15 सदस्यों के अलावे उक्त प्रखंड के लोकसभा सदस्य पदेन सदस्य होंगे .राज्यसभा के वैसे सदस्य जिनका गृह क्षेत्र उक्त प्रखंड होगा, वे भी पदेन सदस्य होंगे. प्रखंड के विधायक भी सदस्य होंगे. विधान परिषद के वैसे सदस्य जिनका गृह प्रखंड उक्त ब्लॉक में होगा वे भी पदेन सदस्य होंगे. पंचायत समिति के अध्यक्ष पदेन सदस्य, अनुमंडल स्तरीय सभी प्रशासनिक, तकनीकी पदाधिकारी सहित प्रखंड के अधिकारी सदस्य होंगे. प्रखंड में कार्यरत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक पदेन सदस्य होंगे .अंचल अधिकारी पदेन सदस्य होंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी इस कमेटी के सदस्य सचिव होंगे.
