Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
10-Jun-2025 02:40 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान ने एक बार फिर से रंग दिखाना शुरू कर दिया है. हालांकि लोजपा(रामविलास) सुप्रीमो के एजेंडे को भाजपा-जेडीयू व अन्य सहयोगी दल के नेता समझ रहे हैं. चिराग पासवान ने 8 जून को आरा की रैली में बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है. इसके बाद सहयोगी दल के नेताओं के कान खड़े हो गए हैं. मोदी के विश्वासपात्र व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने चिराग पासवान के हिडेन एजेंडा को आउट कर दिया है. HAM के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने चिराग पासवान की हवा निकाल दी है. बिना नाम लिए मांझी कहते हैं, ''जो मजबूत होता है, वो बोलता नहीं है.'' मुझे पता चला है कि काफिले में 20 गाड़ियां रखी जाती हैं, जिसमें 10 गाड़ियों में नारा लगाने वाले लोग होते हैं.
बिना नाम लिए मांझी ने चिराग की हवा निकाल दी
पटना में प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चिराग का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह दिया. एनडीए की सहयोगी हम के संरक्षक मांझी ने कहा कि जो मजबूत होता है वो बोलता नहीं है. जो कमजोर है वहीं बोलता है. मांझी ने चिराग की लोकप्रियता की पोल खोलते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि साथ में 20 गाड़ी राखी जाती है, जिसमें 10 गाड़ी नारा लगाने वाले का होता है. जीतनराम मांझी इतने भऱ से नहीं रूके. उन्होंने 2024 में हुए बिहार विधानसभा उप चुनाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इमामगंज विधानसभा उप चुनाव में कुछ लोग बोल कर प्रचार में नहीं आए. यह बात एनडीए के सभी नेता जानते हैं. मांझी ने कहा कि हमलोग ऐसे लोगों में शामिल नहीं हैं.
मांझी की बहू के चुनाव प्रचार से चिराग ने बना ली थी दूरी
बता दें, इमामगंज सीट पर हुए उप चुनाव में जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी एनडीए की उम्मीदवार थी. चिराग पासवान गया जिले के बेलागंज व अन्य दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उप चुनाव में प्रचार करने गए , लेकिन इमामगंज से दूरी बना ली थी. आज मांझी ने इसी बात को सार्वजनिक किया है.
हम अनुशासित हैं..बोलते नहीं हैं- मांझी
जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब समय आयेगा तो हम अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे 2024 के लोकसभा चुनाव में 2 सीट और 1 राज्यसभा की एक सीट देने की बात तय थी. शऱ्त के अुसार हमें लोकसभा की दो सीट मिलनी चाहिए थी, पर एक सीट दिया गया. इसके बाद भी वे और उनकी पार्टी चुप रही. हम अनुशासित पार्टी है. हम बोलते नहीं हैं.