ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

Bihar News: कांग्रेस का 'पलायन रोको...नौकरी दो' पदयात्रा 10 तारीख को पटना में, कहां से होगी शुरूआत..कहां होगा समापन, जानें....

Bihar News: पलायन रोको- नौकरी दो पदयात्रा पटना पहुंचने वाली है. 10 अप्रैल को पटना सिटी गुरूद्वारा से पदयात्रा की शुरूआत होगी.

08-Apr-2025 09:47 PM

By Viveka Nand

Bihar News: कांग्रेस पार्टी की तरफ से पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा निकाली गई है. यात्रा की शुरूआत 16 मार्च को महात्मा गांधी की धऱती चंपारण से हुई थी.इस यात्रा में कन्हैया कुमार शामिल हो रहे हैं.  7 अप्रैल को पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा बेगूसराय में थी,जहां राहुल गांधी शामिल हुए थे. अब यह यात्रा पटना पहुंचने वाली है. 10 अप्रैल को पटना सिटी गुरूद्वारा से पदयात्रा की शुरूआत होगी. पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा के रूट निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे बिहार यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने बताया कि यात्रा की शुरूआत गुरूद्वारा से और समापन पटना विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर होगा.   

news image

10 तारीख को पटना में पदयात्रा 

राजधानी में 10 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे झंडोत्तोलन होगा. इसके बाद 10 बजे गुरुद्वारा से इस यात्रा की शुरूआत होगी. 11:30 गुरु का बाग के आगे कमेटी हॉल में यात्रा विश्राम होगा. पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा गुरुद्वारा, झाऊगंज, हाजीगंज, मारूफगंज, मालसलामी, गौरीदास रोड की मंडी, सिमली होते हुए गुरु का बाग तक पहुंचेगी. यहां विश्राम होगा. इसके बाद शाम 4:30 बजे से पत्थर की मस्जिद स्थित पेट्रोल पंप से यात्रा की शुरूआत होगी. शाम पांच बजे दरगाह रोड चौराहा पर नुक्कड सभा का आयोजन होगा. 5.30 बजे मुसल्लहपुर हाट में टी ब्रेक होगा. शाम के समय वाला यात्रा रूट पत्थर की मस्जिद से होते हुए दरगाह रोड, मुसल्लहपुर हाट,भीखना पहाड़ी, रमना रोड, सेंट्रल यूनिवर्सिटी गेट तक होगा. शाम 6 बजे पटना विश्वविद्यालय के सेंट्रल गेट पर कार्यक्रम का समापन होगा. 

पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा के रूट निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे कुमार आशीष 

बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार आशीष ने बताया कि आज यह यात्रा बाढ़ में थी. राजधानी पटना में पलायन रोक-नौकरी दो यात्रा की शुरूआत 10 तारीख को पटना सिटी स्थित गुरूद्वारा से की जायेगी. उस दिन की यात्रा का समापन पटना विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर किया जायेगा.

news image