ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Ias Officer: बिहार में PM मोदी की जनसभा को लेकर 5 आईएएस...

Bihar Ias Officer: बिहार में PM मोदी की जनसभा को लेकर 5 आईएएस अफसरों की लगी ड्यूटी...आज से ही सभी को मोतिहारी भेजा गया, लिस्ट देखें...

बिहार कैडर के 2024 बैच के पांच ट्रेनी IAS अधिकारियों की ड्यूटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 जुलाई को मोतिहारी यात्रा के दौरान लगाई गई है। ये अधिकारी जिलों में सहायक समाहर्ता पद पर कार्यरत हैं .सभी पूर्वी चंपारण डीएम के साथ 18 जुलाई तक संबद्ध.

16-Jul-2025 12:32 PM

By Viveka Nand

Bihar Ias Officer: बिहार कैडर के पांच ट्रेनी आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. बिहार संवर्ग के 2024 बैच के ये अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी की 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित यात्रा में व्यवस्था संधारण का कार्य करेंगे. यह सभी वर्तमान में सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के रूप में जिलों में पदस्थापित हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.

2024 बैच के जिन आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगी है, उनमें मधुबनी के सहायक समाहर्ता विरुपाक्ष विक्रम सिंह, मुजफ्फरपुर के सहायक समाहर्ता प्रेम कुमार, बेगूसराय के सहायक समाहर्ता अजय यादव, दरभंगा के सहायक समाहर्ता के. परीक्षित और पूर्णिया के सहायक समाहर्ता महेश कुमार शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों को आज 16 जुलाई से 18 जुलाई तक के लिए पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी के साथ संबंद्ध किया गया है.

news image