Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
03-Aug-2025 06:19 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने “Bihar Hai Taiyar – बदलाव की एक यात्रा 2005-2025” पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की. पुस्तक में बिहार के बदलाव की ऐतिहासिक यात्रा को प्रस्तुत किया गया है. ऐतिहासिक यात्रा में सामिल होने का मौका नीतीश मिश्रा को भी मिला,जब वे कैबिनेट में विभिन्न विभागों में मंत्री रहने का सौभाग्य मिला.
उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि यह क्षण मेरे लिए अत्यंत विशेष, स्मरणीय और गौरवपूर्ण रहा है. “Bihar Hai Taiyar इस पुस्तक के माध्यम से बिहार के बदलाव की उस ऐतिहासिक यात्रा को प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 24 नवंबर 2005 को न्याय के साथ विकास की यात्रा में मंत्रिमंडल के साथी के रूप में मुझे भी सम्मिलित होने का अवसर मिला था। वर्ष 2005 से 2025 तक बिहार के बदलाव को मैंने बेहद करीब से देखा और महसूस किया है।
उन्होंने बताया कि यह पुस्तक उसी का एक प्रतिबिंब है। मुझे गर्व है कि इस पुस्तक के माध्यम से बिहार के विकास की गाथा को लोगों तक पहुँचाने का अवसर मिला है। यह पुस्तक उन बिहारवासियों को समर्पित है जो बिहार को आगे बढ़ाने में निरंतर अथक श्रम और संकल्प के साथ जुड़े हुए हैं। उद्योग मंत्री ने सभी से आग्रह किया है कि इस पुस्तक के माध्यम से बिहार के सकारात्मक परिवर्तन को जरूर जानें और साझा करें।