बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
17-Oct-2025 07:55 AM
By First Bihar
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल को सीमांचल क्षेत्र में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व लोकसभा सांसद और जोकीहाट से चार बार विधायक सरफराज आलम ने गुरुवार को RJD से इस्तीफा दे दिया और जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। सरफराज दिवंगत RJD नेता मोहम्मद तसलीमुद्दीन के पुत्र हैं जो सीमांचल की राजनीति में मुस्लिम समुदाय की प्रमुख आवाज माने जाते थे। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने उनके शामिल होने को "डर की राजनीति से विकास की ओर बदलाव" बताया, जबकि सरफराज ने RJD में "पुरानी दाल-चटनी वाली राजनीति" का आरोप लगाया।
जन सुराज में शामिल होने के बाद सरफराज आलम ने कहा कि वे प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सीमांचल के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने RJD पर निशाना साधते हुए कहा, "पार्टी में घुटन महसूस हो रही थी और वहां अब बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं बची। सीमांचल का मुद्दा केवल मुसलमानों का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की गरीबी, पिछड़ापन और शिक्षा व्यवस्था की कमजोरी का है।"
सरफराज ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और जन सुराज को "बदलाव का मंच" बताया। प्रशांत किशोर ने स्वागत करते हुए कहा, "सरफराज सीमांचल में जन सुराज की लकीर खींचेंगे और वह विकास पर केंद्रित होगी।" किशोर ने AIMIM पर अप्रत्यक्ष हमला भी बोला और कहा, "सीमांचल की समस्याएं यहां की मिट्टी से जुड़े लोग ही समझ सकते हैं, हैदराबाद से आने वाला कोई नहीं।"
प्रशांत किशोर ने NDA और INDIA गठबंधन दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधन "सीट बेचने की होड़" में लगे हैं, जबकि जनता के मुद्दे पीछे छूट गए हैं। किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला, "उन्हें हलफनामे में बताना चाहिए कि वे दसवीं पास हैं या नहीं और 1995 के हत्या कांड में उनकी भूमिका क्या थी।" उन्होंने घोषणा की कि जन सुराज सम्राट चौधरी के हलफनामे की कानूनी जांच करवाएगी।
यह घटना RJD के लिए रणनीतिक नुकसान है, क्योंकि सरफराज सीमांचल में पार्टी का मजबूत चेहरा थे। गौड़ा बौराम से डॉ. इफ्तकार आलम को जन सुराज ने टिकट दिया है, लेकिन सरफराज का शामिल होना पार्टी को मुस्लिम वोट बैंक में मजबूती देगा। जन सुराज ने अब तक 116 उम्मीदवारों की सूची जारी की है और सभी 243 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है, जबकि मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा।