ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar Election Result 2025: रघुनाथपुर सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब जीते, जेडीयू के विकास सिंह इतने वोट से हारे

Bihar Election Result 2025: बिहार की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार ओसामा शहाब ने बड़ी जीत दर्ज की है. जेडीयू के विकास कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे और कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

14-Nov-2025 07:53 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election Result 2025:  बिहार की रघुनाथपुर सीट से सीवान से दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकास कुमार सिंह उर्फ जीशू सिंह को 9 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। ओसामा पहली बार बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा और रघुनाथपुर की जनता ने उन्हें विधानसभा भेज दिया।


दरअसल, चुनाव परिणामों में राजद के उम्मीदवार ओसामा शहाब ने निर्णायक जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 88,278 वोट प्राप्त किए, जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के विकास कुमार सिंह से 9,248 वोट अधिक रहे। जदयू के विकास कुमार सिंह को 79,030 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।


वहीं जन सुराज पार्टी के राहुल किर्ति को 3,071 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार उपेंद्र सिंह को 2,909 वोट प्राप्त हुए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कुमार संतोष को 2,195 वोट मिले। जन्शक्ति जनता दल के पशुपति नाथ चतुर्वेदी मात्र 996 वोटों के साथ पीछे रहे


जबकि निर्दलीय अनिता कुमारी को 917 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर NOTA को 3,478 वोट मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कई मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को न चुनते हुए विकल्प के रूप में NOTA का प्रयोग किया।