Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
14-Nov-2025 08:49 AM
By First Bihar
Bihar Election result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती घंटों में ही कई प्रमुख सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। सीएम और मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर होने के कारण मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा और सतर्कता बेहद कड़ी रखी गई है। राज्य भर के 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती लगातार जारी है और जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, राजनीतिक हलचलों में तेजी आ गई है।
सबसे अहम मुकाबलों में तारापुर सीट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शुरुआती राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि लखीसराय विधानसभा सीट पर एक और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी आगे चल रहे हैं। सत्ता पक्ष के लिए यह शुरुआती बढ़त उत्साह बढ़ाने वाली मानी जा रही है। वहीं, पटना की बांकीपुर सीट से मंत्री नितिन नवीन भी बढ़त में हैं, जो लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका दावा है कि इस बार एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।
इसके उलट, शुरुआती रुझानों में कुछ बड़े नेताओं को झटका भी लगा है। बेतिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पिछड़ती नजर आ रही हैं। इसके अलावा रघुनाथपुर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी फिलहाल पीछे चल रहे हैं, जो एनडीए खेमे में चिंता का कारण बन सकता है। हालांकि मतगणना के शुरुआती रुझानों को अंतिम परिणाम का संकेत नहीं माना जाता, लेकिन शुरुआती राउंड ने जरूर राजनीतिक माहौल में उत्सुकता बढ़ा दी है। इन परिणामों का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि बिहार सरकार के कुल 36 मंत्रियों में से 29 की किस्मत आज तय हो रही है।
इनमें भाजपा के 16 और जेडीयू के 13 मंत्री शामिल हैं। दोपहर बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है, जब ईवीएम के बड़े राउंड खुलेंगे और तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। इस बीच, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सुबह-सुबह पटना के शिव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "जंगलराज के युवराज को जनता आज निर्णायक जवाब देगी। उनका राजनीतिक करियर अब समाप्त होने की कगार पर है।" उनके इस बयान ने चुनावी माहौल में और गर्माहट पैदा कर दी है।
उधर, मंत्री नितिन नवीन ने दावा किया कि इस बार एनडीए को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, "हम लोग 2010 से बड़ी जीत दर्ज करेंगे। जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है। हमें पूरा विश्वास है कि एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। मतगणना के इतने शुरुआती चरण में ही कई बड़े नेताओं की स्थिति स्पष्ट होने लगी है, जिसे देखते हुए राजनीतिक दलों के दफ्तरों में हलचल तेज हो चुकी है।
अब सभी की नजरें दोपहर बाद आने वाले रुझानों पर टिकी हुई हैं। अगर शुरुआती रुझानों की लय बनी रहती है, तो बिहार की सत्ता का गणित पूरी तरह एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है। हालांकि अंतिम नतीजों तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन अब तक की तस्वीर ने चुनावी रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया है।