रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
03-Nov-2025 12:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर जा पहुंचा है। महागठबंधन और एनडीए के नेता एक दूसरे के ऊपर तीखे हमले बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जनशक्ति जनता दल ने दोनों ही गठबंधनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए राघोपुर रवाना होने से पहले उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने बड़ी चुनौती दे दी है।
दरअसल, परिवार और पार्टी से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग राह पकड़ ली है। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वह खुद जेजेडी की टिकट पर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से आरजेडी ने मुकेश रोशन को उम्मीदवार बनाया है। रविवार को तेजस्वी ने महुआ में तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था और कहा था कि पार्टी से बड़ा उनके लिए कुछ नहीं है।
अब तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने का एलान कर दिया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव अपने भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ महुआ में दो स्थानों पर हेलीकॉप्टर उतार कर चुनाव प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में हमारे भाई ने जाकर वहां चुनाव प्रचार किया। वहां का विधायक वहां के लोगों पर लाठी चार्ज करवा रहा है। सामाजिक न्याय का यह लोग बात करता है, इनका सामाजिक न्याय कहां गया। मैं अब राघोपुर में दो स्थानों पर हेलीकॉप्टर उतार के चुनाव प्रचार करूंगा।
वहीं राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर तेज प्रताप ने कहा कि जिंदगी भर राहुल गांधी मछलियां पकड़ते रह जाएंगे और यह देश अंधकार मैं चला जाएगा। रोजगार की बात करते हैं रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोटरसाइकिल चलाकर पॉल्यूशन फैलाते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि राहुल. जिंदगी भर मछली पकड़ते रह जाएंगे। उनको रसोईया होना चाहिए था, राजनीति में क्यों आ गए।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना