ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar Election 2025: चुनावी सभा में तेज प्रताप यादव का भारी विरोध, आरजेडी समर्थकों ने खदेड़ा; तेजस्वी के समर्थन में की नारेबाजी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में वैशाली के महनार में तेज प्रताप यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरजेडी समर्थकों ने तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी की।

30-Oct-2025 11:27 AM

By Vikramjeet

Bihar Election 2025: वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे तेज प्रताप यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। राजद समर्थकों ने तेज प्रताप के सामने लालटेन छाप जिंदाबाद के नारे लगाए और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान आरजेडी समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को कुछ दूर तक खदेड़ कर भगा दिया।


दरअसल, बुधवार को तेज प्रताप यादव का महनार विधानसभा क्षेत्र के हीरानंद उच्च विद्यालय के प्रांगण में जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के पक्ष में वोट मांगने और जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। तेज प्रताप यादव ने शाम पांच बजे से 6 बजे के आसपास तक सभा को संबोधित किया है। 


हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे लेकिन समय ज्यादा होने के कारण हेलिकॉप्टर तेज प्रताप को उतार कर फिर उड़ान भर लिया। इसके बाद तेज प्रताप रोड गाड़ी से ही सभा स्थल पहुंचे और रोड गाड़ी से ही अपने क्षेत्र महुआ के लिए निकल रहे थे, इसी दौरान RJD के समर्थकों ने तेज प्रताप के खिलाफ नारेबाजी किया और जमकर विरोध किया है। 


पूरे घटना को लेकर महनार विधानसभा के जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौड़ ने बताया कि जनसभा के दौरान हम लोगों को कुछ दिक्कत नहीं हुआ सभा कर कर लौट रहे थे तब राजद के चार-पांच गुंडे द्वारा हम लोगों के गाड़ी के ऊपर पत्थर चलाया गया और नारेबाजी किया गया है। जय सिंह राठौड़ ने पूरा आरोप यहां के RJD कार्यकर्ता पर लगाया है और साजिश की तरह घटना को अंजाम देने का बात कहा है।


जय सिंह ने यह भी कहा है कि 15 से 16 करोड रुपए में टिकट खरीदा है। 5 से 6 करोड़ रूपया चुनाव में खर्च करेगा। लोगों को पैसा बटेगा, दारू देगा और जीत नहीं होगा तो इसी तरीके का हमला करवाएगा। यह लोग जंगल राज स्थापित करना चाहता है लेकिन ऐसा होगा नहीं जानता सब जान चुकी है। हम प्रशासन से भी सुरक्षा का मांग करते हैं।