मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल
03-Nov-2025 02:00 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी से लेकर बीजेपी शासित दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों की धुआंधार रैलियां हो रही है। खुद प्रधानमंत्री मोदी एक के बाद एक चुनावी सभाएं कर रहे हैं। सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बड़ी बात कह दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार का यह संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करे और बिहार का नाम रोशन करे। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेंगे।
उन्होंने कहा कि यहां अनेक साथी हैं, मैं उनके लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं और इस चुनाव में मेरे बहुत सारे बेटे-बेटियां हैं, जो पहली बार वोट डालने वाले हैं। मैंने जब जीवन में पहली बार वोट डाला था तो मेरे मन में इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए। मेरी लिए ये खुशी की बात रही कि मैं सफल हो गया। अब मैं आपसे भी कहता हूं कि आप जो अपना पहला वोट डालेंगे न, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए। आपका वोट NDA की सरकार को मजबूती देने वाला है।
पीएम ने कहा कि बिहार का युवा, बिहार में काम करे, बिहार का नाम करे, ये हमारा संकल्प है। ये काम NDA को दिया आपका एक वोट करने वाला है। ये विजय खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं है। ये भारत की बेटियों के नए आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। ये छोटे-छोटे गांवों से कस्बों से निकली बेटियां हैं। ये हमारे किसान, मेहनत मजदूरी करने वाले निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार की बेटियां हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है। नारी सशक्तिकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है। इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 हजार पहुंच चुके हैं।