ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Election 2025 : बिहार के अंदर पहले फेज में 13 % हुआ मतदान, पटना में जानिए कितने लोग निकल रहे घरों से बाहर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी। सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान, कई जगह EVM खराब होने से हंगामा। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

06-Nov-2025 09:31 AM

By First Bihar

 Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान जारी है। प्रदेश के 18 जिलों की 121 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव के शुरुआती दो घंटे में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान होने की जानकारी सामने आई है। पहले चरण की वोटिंग को लेकर सख़्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जबकि पटना में 11.22% फीसदी मतदान हुए हैं।


चुनाव आयोग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मधेपुरा में 13.74%, सहरसा में 15.27%, दरभंगा में 12.48% ,मुजफ्फरपुर में 14.38 %, गोपालगंज में 13.97%, सिवान में 13.35%, सारण में 13.30%, वैशाली में 14.30%, समस्तीपुर में 12.86%  बेगूसराय में 14.6 0%, खगड़िया 14.15%, मुंगेर में 13.37 %, लखीसराय में 13.39%, शेखपुरा में 12.97%, नालंदा में 12.45 % ,पटना में 11.22%, भोजपुर 13.11%, बक्सर 13.28% और कुल मिलाकर 13.13% मतदान हुए हैं।



इस बार का चुनाव दो चरणों में कराया जा रहा है। शेष 122 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता तय होगा। पहले चरण में जिन 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। इन सीटों पर सत्तारूढ़ एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।