ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar Election 2025: आज शिवहर में सीएम नीतीश कुमार की जनसभा, NDA प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। राज्य में अब हर दल ने प्रचार अभियान को पूरी रफ्तार से आगे बढ़ा दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से शिवहर पहुंचेगे।

01-Nov-2025 07:39 AM

By First Bihar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। राज्य में अब हर दल ने प्रचार अभियान को पूरी रफ्तार से आगे बढ़ा दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से शिवहर पहुंचेगे। यह दौरा एनडीए गठबंधन की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम शिवहर विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्वेता गुप्ता के समर्थन में आयोजित किया गया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन शिवहर समाहरणालय मैदान में होगा। इस बात की जानकारी, श्वेता गुप्ता के पति डॉ. वरुण गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि शिवहर जिले में चल रहे विकास परियोजनाओं के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस मौके पर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राज्य सरकार द्वारा अब तक किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनता को देंगे और आने वाले समय की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।


शिवहर का यह कार्यक्रम आगामी चुनाव में एनडीए की रणनीति को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा गठबंधन के उम्मीदवार श्वेता गुप्ता के लिए एक बड़ा मनोबल साबित होगा। वहीं, विपक्ष की ओर से भी इसी क्षेत्र में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी की जा रही है।


प्रशासन की ओर से सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिला प्रशासन ने सभा स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही रिहर्सल कर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली थी। बिहार में इस बार का विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह शिवहर दौरा चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भरने वाला साबित हो सकता है।