रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
07-Nov-2025 12:10 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने दूसरे चरण की ओर बढ़ रहा है, और इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। यह सभा एनडीए के घटक दल जेडीयू के प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री की इस रैली को सिकटा विधानसभा के चुनावी समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे जनता हाई स्कूल मैदान में बैरिकेडिंग, पार्किंग और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलिकॉप्टर से सभा स्थल पहुंचेंगे और सीधे मंच पर जाएंगे, जहां एनडीए के कई वरिष्ठ नेता पहले से मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा, जेडीयू और हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के वरिष्ठ नेता एक साथ मंच साझा करेंगे। यह रैली एनडीए की एकता और संगठनात्मक मजबूती को दिखाने का बड़ा मौका मानी जा रही है। यह सभा न सिर्फ सिकटा बल्कि पश्चिम चंपारण के कई आस-पास के विधानसभा क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकती है।
एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा ने कहा कि सिकटा की जनता विकास, शिक्षा, सड़क, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों पर एनडीए सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि “लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों से प्रभावित हैं और इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।” प्रशासन ने लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त की है। ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल की ओर पहुंच रहे हैं। हेलीकॉप्टर लैंडिंग जोन से लेकर मंच तक के रास्ते को सुरक्षा कर्मियों