ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने RJD प्रत्याशी देवा गुप्ता के समर्थक सब्बा खान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 लाख रुपए नकद बरामद की गई है।

10-Nov-2025 07:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजद उम्मीदवार देवा गुप्ता के समर्थक सब्बा खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे और पार्टी सामग्री बांट रहा था।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने सब्बा खान के पास से 3 लाख नकद और राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता की प्रचार सामग्री, पर्चे और पार्टी स्टिकर बरामद किए। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात को सूचना मिली थी कि विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटे जा रहे हैं।


इस आधार पर नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकछेद टोला, वार्ड नंबर 17 निवासी सब्बा खान को रंगे हाथों पकड़ा।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह राजद प्रत्याशी का सक्रिय समर्थक है और इलाके में मतदाताओं के बीच पैसे बांटकर प्रभाव डालने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मामले में चुनावी आचार संहिता उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।