ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar Election 2025: मोकामा गोलीकांड पर चुनाव आयोग सख्त, बिहार के DGP और पटना DM से रिपोर्ट तलब

Bihar Election 2025: मोकामा में जन सुराज पार्टी समर्थक और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या के मामले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने बिहार के डीजीपी और पटना के डीईओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और मामले की जांच का निर्देश दिया है।

31-Oct-2025 07:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा में जन सुराज पार्टी समर्थक और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अब निर्वाचन आयोग ने संज्ञान ले लिया है। आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक और पटना के जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।


निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि मोकामा की इस घटना की पूरी जांच कर तत्काल रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ। आयोग ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि चुनावी माहौल को भी प्रभावित करती हैं।


बता दें कि गुरुवार को मोकामा में जन सुराज पार्टी के प्रचार के दौरान गोलीबारी की घटना में दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उनके पैर में गोली लगी थी लेकिन पैर में गोली लगने से किसी की मौत नहीं हो सकती है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक और पटना के जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अब निर्वाचन आयोग की कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।