पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात
30-Oct-2025 08:00 AM
By First Bihar
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में अब सिर्फ सात दिन शेष हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रदेश का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। गुरुवार, 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी की सारण में सभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सारण जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मोदी दोपहर 12:35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से छपरा पहुंचेंगे और 12:45 बजे जनता को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर लगभग 20 से 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। प्रधानमंत्री 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे।
अमित शाह की बिहार में पांच जनसभाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे पटना के होटल मौर्या में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद लखीसराय में उनकी पहली जनसभा होगी।
दूसरी सभा: मुंगेर के तारापुर विधानसभा के असरगंज में दोपहर 12:15 बजे
तीसरी सभा: नालंदा के हिलसा में दोपहर 2 बजे
चौथी सभा: पटना जिले के पालीगंज में दोपहर 3:15 बजे
अमित शाह 1 नवंबर को गोपालगंज और हाजीपुर में भी एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं करेंगे।
नीतीश कुमार की शेखपुरा में सभा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शेखपुरा जिले के घाटकोसुम्भा प्रखंड मुख्यालय के पास दोपहर 3 बजे जनसभा करेंगे। जदयू जिला अध्यक्ष रंधीर कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम आरिफ अहसन और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने स्थल का निरीक्षण भी किया है।
राहुल गांधी की दो बड़ी सभाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नालंदा और शेखपुरा जिलों में दो जनसभाएं करेंगे। वे नालंदा के नूसराय स्थित चंदासी में सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शेखपुरा के कारे गांव स्थित पेंटरी कंपनी के पास मैदान में दोपहर 2 बजे विशाल जनसभा होगी। राहुल गांधी यहां कांग्रेस उम्मीदवार त्रिशूलधारी सिंह और राजद उम्मीदवार विजय सम्राट के समर्थन में प्रचार करेंगे।
जेपी नड्डा की नगरनौसा में रैली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नगरनौसा में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। स्थानीय जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र रंजन ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सम्राट चौधरी की सहरसा में सभा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सहरसा जिले के समदा बाजार में एनडीए प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। मंच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
तेजस्वी यादव की तीन सभाएं
राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभाएं करेंगे।
पहली सभा: बिहारीगंज
दूसरी सभा: आलमनगर
तीसरी सभा: मुजफ्फरपुर
तेजस्वी यादव आज महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसके बाद वे पटना लौट जाएंगे।
1 नवंबर को तेजस्वी और शाह दोनों गोपालगंज में
बिहार का गोपालगंज जिला 1 नवंबर को सियासी रंग में डूबा रहेगा। एक ओर अमित शाह एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव महागठबंधन के समर्थन में तीन सभाएं—मांझा, महम्मदपुर और बड़कागांव में करेंगे। इससे जिले का चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
आज का दिन बिहार की सियासत के लिए बेहद अहम है। एक तरफ पीएम मोदी और अमित शाह की एनडीए की रैलियां हैं, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन के लिए जनता को लुभाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेपी नड्डा भी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है और अब तय होगा कि जनता का जनादेश किसके पक्ष में जाता है।