ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

Bihar Election Counting 2025: काराकाट सीट से NDA उम्मीदवार को बढ़त, पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का क्या है हाल?

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की काराकाट सीट पर NDA उम्मीदवार जेडीयू के महाबली सिंह बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह पिछड़ रही हैं।

14-Nov-2025 10:50 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रूझानों में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है हालांकि नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। कई हाई प्रोफाइल सीट पर महागठबंधन बढ़त बने हुए है तो कुछ सीटों पर एनडीए आगे है। वहीं कुछ अन्य दलों के उम्मीदवार भी टक्कर दे रहे हैं।


रोहतास के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरीं पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी पिछड़ गई हैं। इस सीट से जेडीयू के महाबली सिंह 2259 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अबतक 8526 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर महागठबंधन के सीपीआईएमएल के उम्मीदवार अरुण सिंह 6267 वोट के साथ दूसरे नंबर के रनर बने हैं।


वहीं पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को अबतक 2403 वोट मिले हैं। वह 6123 वोट से पीछे चल रही हैं। ज्योति सिंह पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। किसी पार्टी से टिकट नहीं नहीं मिलने के कारण वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी है। 


वहीं इस सीट से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के योगेन्द्र सिंह 797 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी की वंदना राज 751 वोट के साथ पांचवें नंबर पर हैं। इस सीट से ज्योति सिंह के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अब देखना होगा कि काराकाट विधानसभा की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।