Bihar Election 2025: जेडीयू ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। अपनी इस पहली लिस्ट में जेडीयू ने जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है। जेडीयू की पहली लिस्ट में लव-कुश समीकरण की झलक स्पष्ट दिखती है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पहली लिस्ट जारी कर दिया है। जेडीयू की इस लिस्ट में कुर्मी और कुशवाहा जाति के उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है। जेडीयू ने कुशवाहा को 9, कुर्मी को 10, भूमिहार को 6, यादव को 3 और राजपूत को 5 सीट दिया है जबकि अति पिछड़ा को 9 सीट दिया गया है। वहीं अन्य सीटों पर अन्य जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 


पहली लिस्ट के सभी 57 कैंडिडेट्स का कास्ट जानें:

आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव- यादव

बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता- कुशवाहा

सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव- मुसहर

मधेपुरा से कविता साहा- ईबीसी- तेली

सोनबरसा से रत्नेश सादा- मुसहर

महिषी से गुंजेश्वर साह- ईबीसी- तेली

कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार- रविदास

बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी- ब्राह्मण

दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल- ईबीसी- धानुक

बहादुरपुर से मदन सहनी- ईबीसी- मल्लाह

गायघाट से कोमल सिंह- राजपूत

मीनापुर से अजय कुशवाहा- कुशवाहा

सकरा (सुरक्षित) सीट से आदित्य कुमार- पासी

कांटी से अजीत कुमार- भूमिहार

कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय- ब्राह्मण

भोरे(सुरक्षित) से सुनील कुमार- रविदास

हथुआ से रामसेवक सिंह- कुशवाहा

जीरादेई से भीषण कुशवाहा- कुशवाहा

रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह- राजपूत

बड़हरिया से इंद्रदेव पटेल- कुर्मी

महाराजगंज से हेमनारायण साह- वैश्य

एकमा से धूमल सिंह- भूमिहार

मांझी से रणधीर सिंह- राजपूत

परसा से छोटेलाल राय- यादव

वैशाली से सिद्धार्थ पटेल- कुर्मी

राजापाकर(सु.) महेन्द्र राम- रविदास

महनार से उमेश सिंह कुशवाहा- कुशवाहा

कल्याणपुर(सु.) से महेश्वर हजारी- पासवान

वारिसनगर से डॉ मांजरीक मृणाल- कुर्मी

समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी- कुशवाहा

मोरवा से विद्या सागर निषाद- मल्लाह- ईबीसी

सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी- भूमिहार

विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा- कुशवाहा

हसनपुर से राजकुमार राय- यादव

चेरियाबरियारपुर से अभिषेक कुमार- कुशवाहा

मटिहानी से राजकुमार सिंह- भूमिहार

अलौली(सु.) से रामचन्द्र सदा- मुसहर

खगड़िया से बबलू मंडल- धानुक- ईबीसी

बेलदौर से पन्नालाल पटेल- कुर्मी

जमालपुर से नचिकेता मंडल- धानुक- ईबीसी

सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल- धानुक – ईबीसी

शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी- कुर्मी

बरबीघा से डॉ कुमार पुष्पंजय- भूमिहार

अस्थावां से जीतेन्द्र कुमार- कुर्मी

राजगीर(सु.) से कौशल किशोर- रविदास

इस्लामपुर से रूहेल रंजन- कुर्मी

हिलसा से प्रेम मुखिया- कुर्मी

नालंदा से श्रवण कुमार- कुर्मी

हरनौत से हरि नारायण सिंह- कुर्मी

मोकामा से अनंत सिंह- भूमिहार

फुलवारी(सु.) से श्याम रजक- धोबी

 मसौढ़ी(सु.) से अरुण मांझी- मुसहर

संदेश से राधा चरण साह- कानू- ईबीसी

जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा- कुशवाहा

डुमरांव से राहुल सिंह- राजपूत

राजपुर(सु.) से संतोष कुमार निराला- रविदास