Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
05-Nov-2025 03:31 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जमुई पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। झाझा विधानसभा क्षेत्र के राजल कला गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है।
झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि झाझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखी गई है। सूचना के आधार पर एसएसटी टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान महेंद्र यादव के घर से 32 लाख 42 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान महेंद्र यादव इस रकम के स्रोत के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। पुलिस के अनुसार, महेंद्र यादव की पत्नी आशा कार्यकर्ता हैं और महेंद्र यादव कीर्तन-भजन गाने का कार्य करते हैं।
इतनी बड़ी राशि उनके घर से मिलने पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला राजनीतिक फंडिंग या चुनावी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। हालांकि अब तक किसी राजनीतिक संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।