BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा
05-Nov-2025 06:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान से ठीक पहले चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर, फैक्स नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं।
बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इस दौरान यदि किसी को गड़बड़ी या उल्लंघन की सूचना देनी हो तो वह सीधे बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता है। यहां प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह कंट्रोल रूम मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक सक्रिय रहेगा।
शिकायत दर्ज करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी संपर्क विवरण:
फोन नंबर: 0612-2824001
फैक्स नंबर: 0612-2215611
ईमेल आईडी: ceo_bihar@eci.gov.in, ceobihar@gmail.com
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बुधवार को स्टेट कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और मतदान के दौरान वेबकास्टिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिलावार निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित पांडेय, प्रशांत सी.एच., और ओएसडी श्रीप्रकाश भी उपस्थित थे।
मतदान क्षेत्रों में प्रशासनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है, जबकि मतदान केंद्रों पर मतदान दलों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती पूरी कर ली गई है। बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।