ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग कल, जानिए.. मतदान के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा और मतदाता सुरक्षित मतदान कर सकेंगे।

05-Nov-2025 04:03 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस दिन सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचेंगे, जहां कई स्थानों पर लंबी लाइनें लग सकती हैं। वोटिंग के दौरान मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है।


बिहार के मौसम की बात करें तो पटना में 6 नवंबर को सूर्य 6:02 बजे उगेगा और 5:05 बजे अस्त होगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 नवंबर से 12 नवंबर तक बिहार में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में आप आराम से अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं।


बता दें कि पहले चरण के मतदान में प्रदेश की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें एनडीए के 121 और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार शामिल हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ी तैयारी कर रखी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाले वोटर्स के लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान करने में किसी भी वोटर को कोई परेशानी नहीं हो।