ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Election 2025: तेजस्वी के पास न मुद्दा बचा, न झुनझुना, भाजपा का...

Bihar Election 2025: तेजस्वी के पास न मुद्दा बचा, न झुनझुना, भाजपा का महागठबंधन पर जोरदार वार

Bihar Election 2025: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के पास अब न मुद्दा बचा है, न झुनझुना, जिससे जनता को बहकाया जा सके।

21-Oct-2025 06:42 PM

By First Bihar

Bihar Election 2025: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और महागठबंधन के दूसरे नेताओं के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा, जिसे लेकर जनता के बीच जाएंगे और अपने पक्ष में वोट मांगेंगे। हर क्षेत्र में विकास का उजास है। लालटेन की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। 

प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शहर से लेकर सुदूर गांवों तक कहीं ऐसी जगह नहीं बची, जहां विकास की किरण नहीं पहुंची। हर घर को बिजली, पानी और दूसरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं। हर तबके का विकास किया गया है। हर व्यक्ति की आय में वृद्धि हुई है और हर घर में समृद्धि आयी है। बिहार में कानून का राज है। ऐसे में विपक्षी नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, जिसके साथ जनता के बीच जाएं और वोट मांगें। श्री मिश्र ने कहा कि तेजस्वी के पास अब न झुनझुना बचा, न ढोल, जिसे बजाकर जनता से वोट मांगेंगे। इनके सारे वादे और दावे खोखले साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन के भीतर हो रहे दंगल को मजे लेकर देख रही है। सभी लोग जानते हैं कि जो अपने स्वार्थ के लिए आपस में ही धींगामुश्ती कर रहे हैं, वे जनता का क्या हित करेंगे।