ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / NDA ने अरवल में उतारा दमदार चेहरा, भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा 18 अक्टूबर...

NDA ने अरवल में उतारा दमदार चेहरा, भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा 18 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन पर्चा, विशाल जनसभा का आयोजन

Bihar News:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अरवल सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक मनोज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वे 18 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. इसके बाद अरवल में विशाल जनसभा का आयोजन होगा.

16-Oct-2025 04:12 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. प्रथम चरण के लिए कल 17 तारीख अंतिम तारीख है,जबकि दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन 20 अक्टूबर तक होगा. एनडीए ने जहां सीटों का बंटावारा कर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. वहीं महागठबंधन में अब भी सीटों पर फाइनल बात नहीं हुई है. हालांकि इस बार एनडीए में भी कई सीटों को लेकर सहयोगी दलों के बीच जिच रहा. भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अरवल सीट अपने पास ही रखा है. इस बार यहां से गोह के पूर्व विधायक मनोज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. 

भाजपा की तरफ से सिंबल मिलने के बाद प्रत्याशी मनोज शर्मा चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. वे लागातर एनडीए घटक दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. अरवल से एनडीए प्रत्याशी मनोज शर्मा 18 अक्टूबर को नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. नामांकन दाखिल करने के बाद अरवल में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि  18 तारीख को नामांकन सह विशाल जनसभा कार्यक्रम है. जनसभा में भाजपा-एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. उन्होंने मतदात मालिकों से आग्रह किया है कि आप सभी आएं और साथ मिलकर विकसित अरवल के निर्माण का संकल्प लें.

अरवल के भाजपा प्रत्याशी  व पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने दावा किया है कि निश्चय ही, जनता ने NDA की विचारधारा को आत्मसात करते हुए, NDA को अपना आशीर्वाद और समर्थन देने का संकल्प लिया है।