ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Police: एनकाउंटर की मांग करने वाले BJP नेताओं को मिल गया करारा...

Bihar Police: एनकाउंटर की मांग करने वाले BJP नेताओं को मिल गया करारा जवाब, ADG बोले– यह सही दवा नहीं

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने अपराधियों पर एनकाउंटर की मांग करते हुए बिहार पुलिस को योगी मॉडल अपनाने की सलाह दी है। वहीं, ADG कुंदन कृष्णन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एनकाउंटर कोई स्थायी इलाज नहीं है।

16-Jul-2025 05:29 PM

By Viveka Nand

Bihar Police: बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. हालांकि अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर कई जिलों में पुलिस-अपराधियों के बीच एनकाउंटर भी हुआ है. बिहार पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा की भी शुरूआत की है. पटना समेत कई जिलों में पुलिस ने अपराधियों के पैर में गोली मारी है. बिहार में बढ़ते अपराध पर भाजपा के कई नेताओं ने अपराधियों के एनकाउंटर की मांग कर दी है. बिहार पुलिस को योगी मॉडल अपनाने की सलाह दी है. हालांकि बिहार पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि एनकाउंटर इसका इलाज नहीं है. 

एनकाउंटर सही इलाज नहीं 

बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन ने आज पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इन दिनों कुछ माननीय भी अपराधियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं. लेकिन एनकाउंटर इस रोग का इलाज नहीं है. इसके लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा. पुलिस और प्रशासन दोनों सहयोग मांगता है. बिना सहयोग के कुछ नहीं हो सकता है. 

एक एनकाउंटर से काम नहीं दर्जनों करना पड़ेगा- मंत्री

नीतीश कैबिनेट के मंत्नी नीरज बबलू ने कहा कि एक एनकाउंटर से नहीं होगा. पूरे बिहार में जो घटना घट रही है उसमें राजद के लोग शामिल हैं. सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. दर्जनों एनकाउंटर करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अपराधियों की गोली की गुंज सुनाई पड़ रही है, पुलिस की गोली की गुंज सुनाई क्यों नहीं पड़ रही है ? हम पुलिस के अधिकारियों से भी कहना चाहेंगे कि अपराधियों के मन में भय पैदा करिए. 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी राज्य में बढ़ते अपराध पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब अपराधियों के खिलाफ केवल एनकाउंटर ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्ति की जब्ती और बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाएगी।