पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात
30-Oct-2025 11:29 AM
By First Bihar
PM Modi : बिहार अब पूरी तरह चुनावी जोश में डूब चुका है। छठ के बाद सियासत ने रफ्तार पकड़ ली है और हर दल ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर में बड़ी चुनावी सभा कर रहे है। इसी कड़ी में आज पीएम ने अपने भाषण में कहा कि हमने और बिहार के लोगों ने ऐसा काम किया है कि पूरी दुनिया हमसे सिख रही है। मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने कहा कि, 'यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी।
बिहार के मेरे मालिकों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं। इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं। ये विशाल भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार आएगी। बिहार में फिर से सुशासन की सरकार आएगी।'
पीएम ने कहा कि, आपका बेटा छठ मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या। क्या इस अपमान को देश सहन करेगा। क्या जो मेरी माताएं निर्जला उपवास करतीं हैं, वो अपमान सहेंगी क्या?
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने यह फैसला किया है कि अगली साल छठ पूजा के मौके पर पर हम इस महिमा को अपने गीत संगीत में बताने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे और इसके साथ ही हम कोशिश करेंगे की इस पर्व की महिमा पुरे दुनिया में दिखाया जाएगा यही हमारी कोशिश है हम राजद और कांग्रेस वाले नहीं है जिन्हें छठ पूजा करना ड्रामाबाज होना लगता है,हमलोग बिहार के लोगों की भावना का कद्र करते हैं।