ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

Bihar ministers department : नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों को अलॉट हुआ विभाग, सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग, जानिए किन्हें कौन सा मिला डिपार्टमेंट?

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते कल 26 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण किया। इसके बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है और इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

21-Nov-2025 04:08 PM

By First Bihar

Bihar ministers department : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते कल 26 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण किया। इसके बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है और इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इस नए कैबिनेट में JDU, HAM, LJP (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन और अन्य प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं। गृह विभाग सम्राट चौधरी को मिला है। इस रिपोर्ट में हम आपको पूरी सूची के साथ यह भी बताएंगे कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है।


नीतीश कुमार  - सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और बाकी बचे हुए विभाग 


भाजपा कोटे के मंत्री 

सम्राट चौधरी - गृह विभाग

विजय कुमार सिन्हा - राजस्व एवं भूमि सुधार और खान एवं भूतत्व विभाग

मंगल पांडेय - स्वास्थ्य एवं विधि विभाग 

दिलीप जायसवाल - उद्योग विभाग

नितिन नवीन - पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग

रामकृपाल यादव - कृषि विभाग

संजय टाइगर - श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद - पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा विभाग

सुरेंद्र मेहता - पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद - आपदा प्रबंधन विभाग

रमा निषाद - पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

लखेंद्र कुमार रोशन - अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह - सूचना एवं खेल विभाग 

प्रमोद कुमार (चंद्रवंशी ) - सहकारिता, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 


जेडीयू (JDU) से शामिल मंत्री

विजय चौधरी - जल संसाधन विभाग, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं भवन निर्माण 

विजेंद्र प्रसाद यादव - योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग और ऊर्जा विभाग

श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास विभाग और परिवहन विभाग 

अशोक चौधरी - ग्रामीण कार्य विभाग

लेसी सिंह - खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग

मदन साहनी - समाज कल्याण विभाग 

मोहम्मद जमा खान - अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

सुनील कुमार -  शिक्षा विभाग, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा


हम (HAM) से शामिल मंत्री

संतोष कुमार सुमन - लघु जल संसाधन विभाग


लोजपा (राम विलास) से शामिल मंत्री

संजय कुमार - गन्ना उद्योग विभाग 

संजय सिंह - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (Lok Morcha) से शामिल मंत्री

दीपक प्रकाश - पंचायती राज विभाग