Bihar ministers department : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते कल 26 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण किया। इसके बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है और इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इस नए कैबिनेट में JDU, HAM, LJP (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग, सामान्य प्रशासन और अन्य प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं। वित्त और वाणिज्य कर विभाग सम्राट चौधरी को मिला है। अन्य मंत्रियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, कृषि, उद्योग और अन्य महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको पूरी सूची के साथ यह भी बताएंगे कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है।