ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / elections / bihar-assembly-election-2025 / Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव प्रचार करेगी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी,...

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव प्रचार करेगी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें अखिलेश यादव, मोहम्मद आजम खां, डिंपल यादव और अफजाल अंसारी शामिल हैं। पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेगी।

24-Oct-2025 03:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इस बीच इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में समाजवादी पार्टी भी प्रचार में शामिल होगी। शुक्रवार को सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।


इस सूची में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, मोहम्मद आजम खां, अफजाल अंसारी, सांसद राजीव राय, इकरा हसन, प्रिया सरोज और 20 अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। खास बात यह है कि मोहम्मद आजम खां को बिहार चुनावों के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया गया है।


समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण नंदा, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, सांसद डिंपल यादव, सांसद अफजाल अंसारी, सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, सांसद लाल जी वर्मा, सांसद छोटेलाल खरवार, सांसद राजीव राय, सांसद सनातन पांडेय, सांसद इकरा हसन, सांसद प्रिया सरोज, सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक तेज प्रताप सिंह, विधायक ओम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ काशीनाथ यादव और प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सोलंकी (भुर्जी) शामिल हैं।


बता दें कि बिहार विधानसभा के सभी 243 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा। सभी 243 सीटों पर मतगणना 14 नवंबर को होगी और 16 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।


news image


news image