Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
07-Nov-2025 01:03 PM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक पूरी हो चुकी है। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 1314 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में बंद हो चुका है। पहले चरण में मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में अधिक रहा, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि जनता बिहार के भविष्य को लेकर सजग और उत्साहित है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ऐतिहासिक मतदान के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- "बिहार को सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का अब समय आ गया है। लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि यह हमारा दायित्व भी है।" उन्होंने जनता से दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) में भी इसी जोश और जिम्मेदारी के साथ भाग लेने की अपील की।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि बिहार के विकास के नए अध्याय की शुरुआत का चुनाव है। उन्होंने एनडीए गठबंधन की नीतियों और योजनाओं को जनहित से जोड़ते हुए कहा कि राज्य के हर वर्ग का विकास उनकी प्राथमिकता है।
ऐसे में माना जा रहा है कि पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान एनडीए के लिए उत्साहजनक संकेत है। वहीं, महागठबंधन भी मत प्रतिशत बढ़ने को अपने पक्ष में बता रहा है। अब सबकी निगाहें 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान और 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।