BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
11-Nov-2025 09:07 AM
By First Bihar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में बेतिया के मतदान केंद्र संख्या 73 पर सांसद डॉ. संजय जयसवाल और बूथ संख्या 85 पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा वर्तमान पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने अपने परिवार सहित मतदान किया।
मतदान के बाद सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि “जनता के एक-एक वोट से सुशासन वाली सरकार बनेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी।” उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि सभी लोग निर्भय होकर, सोच-समझकर और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करें। उन्होंने बताया कि जनता के मतदान से बिहार में गरीबों का कल्याण, बिजली मुफ्त, और हर वर्ग के जीवन में सुधार संभव होगा। सांसद ने जोर देकर कहा, “हमें फिर से जंगलराज नहीं चाहिए, इसलिए हर नागरिक को लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभानी चाहिए।”
सांसद ने दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि यह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और जांच एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दोषी जल्द सलाखों के पीछे हों।
बेतिया समेत पूरे जिले में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सांसद के संदेश में विकास, सुशासन और मजबूत कानून-व्यवस्था को मुख्य मुद्दा बताया गया। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं और प्रत्येक मतदाता का योगदान सरकार और प्रशासन के कामकाज में महत्वपूर्ण है।
मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तैयारी, सुरक्षा बलों की तैनाती और स्वच्छ और व्यवस्थित मतदान व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे मतदाता भयमुक्त और सुरक्षित माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। सांसद और मंत्री ने जनता से अपील की कि वे जागरूक होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।