ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Election 2025: ‘14 नवंबर को 11 बजे तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा होगा साफ’, अमित शाह ने बता दिया डेट और टाइम

Bihar Election 2025: बेतिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए जनसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 14 तारीख की मतगणना में सुबह 11 बजे तक ‘लालू एंड कंपनी’ का सूपड़ा साफ हो जाएगा और बिहार में एनडीए सरकार बनेगी।

06-Nov-2025 02:55 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार के बेतिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एनडीए की जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।


गृह मंत्री शाह ने आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा, “14 तारीख को जब मतगणना होगी, तो सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी और 11 बजे तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।” अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने भगवान वाल्मीकि की तपोभूमि का उल्लेख करते हुए की और कहा कि अगर गलती से ‘ठगबंधन’ की सरकार बन गई, तो चंपारण की भूमि ‘चंबल’ बन जाएगी और बिहार फिर से जंगलराज के दौर में लौट जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे हालात से बचने के लिए ‘कमलछाप’ पर बटन दबाएं।


अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 14 तारीख को मजबूती से सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर पहले अंग्रेजों, फिर कांग्रेस और लालू एंड कंपनी ने अटकाया-भटकाया था, लेकिन मोदी जी ने वहां भव्य मंदिर बनवाया।” उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है और वादा किया कि “जिस दिन सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर बन जाएगा, उसी दिन अयोध्या से सीतामढ़ी के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी।”


शाह ने अपने भाषण में घुसपैठ के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा, “क्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहिए या नहीं?” जब भीड़ ने समर्थन में नारे लगाए, तो उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल बाबा ने चार महीने पहले ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकाली थी। चाहे राहुल गांधी कितनी भी यात्राएं निकाल लें, लेकिन हम एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालकर रहेंगे।”


उन्होंने सवाल उठाया, “क्या कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया तय करेगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?” शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठा रही है और बिहार में एनडीए की सरकार ही स्थिरता और विकास की गारंटी है।