Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
30-Mar-2025 11:55 AM
By Viveka Nand
Bihar News: केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं. 29 मार्च की शाम वे पटना पहुंचे. आज बापू सभागार में आयोजित सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, आज अमित शाह जी यहां आए हैं. मैं इनका अभिनंदन करता हूं. सहकारिता के क्षेत्र में लाभुकों को विभिन्न लाभ का वितरण किया गया है. साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया है. 2021 में सहकारिता मंत्रालय के गठन के साथ ही सहकारी क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है. जिससे काफी लाभ हो रहा है. इसके लिए सहकारिता मंत्री अमित शाह को बधाई देता हूं.
CM नीतीश ने आगे कहा कि आर्थिक सहायता के रूप में बिहार को कई क्षेत्रों में केंद्रीय सहायता दी गई है. 2025 के बजट में मखाना बोर्ड का गठन और हवाई अड्डा के विकास की घोषणा की गई है. हाल में ही केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट, कोसी-मेची रिवर प्रोजेक्ट और पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई है. इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताता हूं. बहुत अच्छा काम बिहार के लिए हो रहा है.
2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. पहले हिंदु-मुस्लिम का झगड़ा होता था.पढ़ाई का कोई इंतजाम नहीं था. वे लोग फालतू काम करते थे. पहले काफी बच्चे पढ़ते थे. इलाज का इंतजाम नहीं था. हमसे गलती हुई, दो बार हम उनलोगों को ले लिए. हम तय कर लिए हैं कि अब गलती नहीं होगी. हम तय कर लिए हैं. हमही लोग के पार्टी में कुछ लोग इधर-उधर कर दिया था. अब गलती नहीं होगी.