ब्रेकिंग न्यूज़

होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार

Bihar Election 2025: ‘आधे बिहार से लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ’, चुनावी सभा में अमित शाह का बड़ा दावा

Bihar Election 2025: अमित शाह ने पीरपैंती में कहा कि बिहार के आधे हिस्से में आरजेडी का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने जंगलराज लौटने से रोकने और एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया। साथ ही शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिए जाने पर चिंता व्यक्त की।

07-Nov-2025 04:28 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि बिहार के आधे हिस्से में राष्ट्रीय जनता दल का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने यह बात बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग का जिक्र करते हुए कही।


शाह ने शुक्रवार को भागलपुर जिले के पीरपैंती में आयोजित एनडीए की चुनावी रैली में कहा कि 6 नवंबर के मतदान में बिहार के आधे हिस्से में मतदान हुआ और इसमें आरजेडी का सफाया हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि अब बाकी के हिस्से में मतदान होना है, वहां भी यही परिणाम देखने को मिलेगा।


रैली के दौरान अमित शाह ने आरजेडी और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष “जंगलराज” को भेस बदलकर फिर से राज्य में लाने का प्रयास कर रहा है। महागठबंधन पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि इनका ना कोई नेता है और ना नीति। विपक्षी पार्टियां आमने-सामने चुनाव लड़ रही हैं।


शाह ने सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को आरजेडी द्वारा टिकट दिए जाने पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि लालू जी बीमार हैं, साथ में उनका बेटा है। अब शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया गया है। भागलपुर वाले दंगों को नहीं भूले हैं। अगर ओसामा चुनाव जीतता है, तो फिर से शहाबुद्दीन के कल्चर वाले चुनाव जीतेंगे और दंगे होंगे।


इसके अलावा अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा और एनडीए एकजुट होकर, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए “पांच पांडव की तरह मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। बता दें कि बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पीरपैंती और भागलपुर जिले में दूसरे चरण का मतदान होना है।