Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
30-Mar-2025 08:49 AM
By First Bihar
Rahul Gandhi In Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियों की हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर पटना जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इस साल में उनका तीसरा बिहार दौरा होगा। इससे पहले वे 18 जनवरी और 5 फरवरी को भी पटना आ चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी इस दौरे के दौरान बिहार कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। ऐसे में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इसकी एक वजह यह भी है कि कांग्रेस इस बार अपनी रणनीति को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय करने के प्रयास में जुटी है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बांटने की प्रक्रिया को लेकर नई रणनीति बनाई है। इस बार पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कमिटी के गठन में जुट गई है। अब जिला कमिटी की अनुशंसा के बाद ही विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में राहुल की यात्रा क़ाफी ख़ास बताई जा रही है।
इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी की अहम बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। अमित शाह ने पार्टी नेताओं से कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में केवल बीजेपी नहीं एनडीए की जीत सुनिश्चित करनी है।