Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
07-Feb-2026 11:45 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित भूसाही इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। मृतक के कनपटी में गोली लगी हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा हुआ प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के पास से ही एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। हालांकि, मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी तत्काल पहचान हो सके। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।
स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मौके से जो मोटरसाइकिल बरामद हुई है, वह मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के किसी निवासी के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस अब उस बाइक के मालिक का विवरण खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। आसपास के लोगों का मानना है कि मृतक सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है, जो किसी कारणवश बोचहां के इस सुनसान इलाके में पहुंचा था।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि बोचहां थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने पुष्टि की कि घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या व्यक्ति ने खुदकुशी की है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
दिनदहाड़े शव मिलने की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल टावर लोकेशन की भी मदद ले रही है ताकि घटना के समय वहां मौजूद संदिग्धों का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी और मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।