ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया

Bihar Crime News: वैशाली में एक युवती का शव सूटकेस से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद युवती के शव को सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगा दिया होगा.

Bihar Crime News

13-Sep-2025 10:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां एक सूटकेस से युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की लाश कई दिन पुरानी बताई जा रही है और सड़ी गली हालत में बरामद हुई है। बदमाशों ने उसका चेहरा जला जिया है, जिससे पहचान नहीं हो सकी है। घटना सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के सुरहा पुल के पास की है।


दरअसल, घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सरहा पुल इलाके से कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां लोगों ने सूटकेस को देखा। सूटकेस से तेज बदबू आ रही थी। जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोला गया।


सूटकेस के खुलने के बाद पुलिस के साथ साथ वहां मौजूद अन्य लोग हैरान रह गए। सूटकेस में युवती का सड़ा गला शव मिला। पुलिस ने लड़की की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने लड़की की शिनाख्त नहीं की। जिसके बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया और बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।