ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / crime / कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत...

कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी

ED Raid: पश्चिम बंगाल के कोयला तस्करी मामले में ED ने I-PAC के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कार्रवाई जारी है. ऋषि राज सिंह और प्रतीक जैन के ठिकानों पर ED की टीमें मौजूद हैं.

02-Apr-2026 02:31 PM

By FIRST BIHAR

ED Raid: पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बार ED की टीमें राजनीतिक रणनीति बनाने वाली मशहूर फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। यह कार्रवाई केवल एक शहर तक सीमित नहीं है; दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी एक साथ कई जगहों पर तलाशी जारी है।


जानकारी के अनुसार, I-PAC से जुड़े ऋषि राज सिंह के ठिकानों पर भी ED की टीमें मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी को ऐसे पुख्ता सुराग मिले हैं जिनके तार सीधे तौर पर कोयला तस्करी से जुड़े पैसों तक जा सकते हैं। ऋषि राज सिंह, I-PAC के को-फाउंडर और डायरेक्टर हैं, जिन्हें संस्था के शुरुआती और अहम सदस्य माना जाता है, जो पर्दे के पीछे रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


यह पहली बार नहीं है जब I-PAC ED के निशाने पर आई है। इससे पहले कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर भी छापेमारी हो चुकी है। ED का आरोप है कि कोयला तस्करी से हुई काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा शाकंभरी ग्रुप ऑफ कंपनीज को भेजा गया और इसमें हवाला ऑपरेटर के माध्यम से करोड़ों रुपये I-PAC को ट्रांसफर किए गए। 8 जनवरी को पीएमएलए कानून के तहत हुई पिछली छापेमारी में भी कई ऐसे लोगों का पता चला था जो कोयला तस्करी के पैसों को इधर-उधर करने में शामिल थे।


छापेमारी की खबर मिलने पर बंगाल की राजनीति में भी खलबली मच गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के घर और साल्ट लेक स्थित कार्यालय पहुंची। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बीजेपी के इशारे पर टीएमसी की चुनावी रणनीति जानने के लिए की जा रही है। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक जारी इस बड़े अभियान से हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले समय में कोयला तस्करी मामले में कुछ बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।