ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / अब नहीं बच पाएगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड, संजीव मुखिया के...

अब नहीं बच पाएगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड, संजीव मुखिया के खिलाफ वारंट जारी

NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पटना सिविल कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। एक महीने के भीतर यदि वो कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

27-Jan-2025 09:13 PM

By First Bihar

sanjeev mukhiya: NEET पेपर लीक कांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। पेपर लीक कांड के मुख्य सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट ने वारंट जारी किया है। संजीव मुखिया को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर निचली अदालत ने EOU को वारंट जारी किया है।


एक महीने में गिरफ्तारी नहीं होने या संजीव मुखिया के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर इश्तेहार तामिला करते हुए उसके घर की कुर्की जब्ती करने का भी आदेश सिविल कोर्ट ने दिया है। बता दें कि BPSC शिक्षक बहाली, सिपाही बहाली और NEET परीक्षा समेत अन्य कई पेपर लीक करने का आरोप संजीव मुखिया पर है। बता दें कि नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मिलने पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 


ईडी की छापेमारी में संजीव मुखिया के ठिकानों से आय से 144 फीसद अधिक संपत्ति की जानकारी ईडी के हाथ लगी थी। छापेमारी के दौरान संजीव मुखिया के ठिकानों से जमीन के दस्तावेज, कई गाड़ियों के कागजात, आभूषण और करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति की जानकारी मिली थी। जो संजीव मुखिया के आय से 144 प्रतिशत अधिक है। इसे आधार बनाते हुए ईडी ने पिछले दिनों संजीव मुखिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। संजीव मुखिया पर पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिजनों के नाम पर बेतहासा संपत्ति अर्जीत करने का आरोप है।


नालंदा के नगरनौसा के रहने वाले संजीव मुखिया को लोग लूटन मुखिया के नाम से भी जानते हैं। साल 2010 में पहली बार उसका नाम ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर परीक्षा में नकल कराने में सामने आया था। इसके बाद संजीव मुखिया का नाम बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक में सामने आया था। यह सिलसिला यहीं नहीं रूका। इसके बाद कई पेपर लीक काडों में इसकी संलिप्तता रही। संजीव मुखिया के बेटा शिवकुमार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने के मामले में जेल में बंद है।


इसी बीच नीट परीक्षा के पेपर लीक कांड में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने जो जांच शुरू की वह ईडी और सीबीआई तक जा पहुंची। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में अबतक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केस दर्ज होने के बाद संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सीबीआई और ईडी मामले की जांच कर रही हैं। अब पटना सिविल कोर्ट ने संजीव मुखिया के खिलाफ वारंट जारी किया है।