ब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान

Home / crime / विवेका पहलवान के AK-47 वाले गुर्गे चंदन का एक और सनसनीखेज वीडियो, 3...

विवेका पहलवान के AK-47 वाले गुर्गे चंदन का एक और सनसनीखेज वीडियो, 3 रायफलों के साथ बेखौफ घूम रहा, क्या ये भी प्लास्टिक के हथियार हैं लिपि सिंह जी?

03-Sep-2019 10:15 AM

By 3

PATNA: मंत्री नीरज कुमार के “बिहार केसरी” विवेका पहलवान के पास कितने हथियार हैं?  विवेका पहलवान के गुर्गे चंदन सिंह का एक और सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है. एक गाड़ी में वो तीन रायफलों के साथ बेखौफ घूम रहा है. ये वही चंदन सिंह है जो विवेका के घऱ में बैठकर दो-दो AK-47 चमका रहा था. विवेका पहलवान के गुर्गों की हर रोज हथियार के सारे वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों से लग रहा है पटना का बाढ़ चंबल से भी खतरनाक इलाका हो गया है. इतना तो तय हो गया है कि बाढ से लेकर मोकामा तक के इलाके में पुलिस का इकबाल मटियामेट हो गया है. https://www.youtube.com/watch?v=XmOKq0yMw_Q एक और सनसनीखेज वीडियो आज वायरल हुए इस वीडियो को देखिये. ये वही चंदन सिंह है जिसका तीन दिन पहले AK-47 के साथ वीडियो वायरल हुआ था. विवेका पहलवान के घऱ में बैठकर चंदन सिंह एक साथ दो AK-47 लहरा रहा था. कल इसी चंदन सिंह की दूसरी तस्वीर जारी हुई जिसमें वो विवेका पहलवान के घर में ही एक रायफल लेकर बैठा था. आज तीसरा वीडियो सामने आया है, इसमें वो एक गाडी में बैठा है और तीन आधुनिक रायफल उसी गाड़ी में रखे हुए दिख रहे हैं. गाड़ी में मौजूद रायफल को देखकर लग रहा है कि वो आधुनिक हैं. क्या ये भी प्लास्टिक के हथियार हैं Ak-47 वाला पहला वीडियो जारी होने के बाद विवेका पहलवान ने एके-47 को प्लास्टिक का खिलौना करार दिया था. हालांकि वीडियो में साफ था कि हथियार असली हैं. अगले दिन चंदन सिंह का वीडियो आया जिसमें उसने विवेका पहलवान से जान पहचान होने से भी इंकार किया था. लेकिन कल राय़फल के साथ उसकी दूसरी तस्वीर जारी हुई और आज तीन अस्त्रों के साथ तीसरी. क्या ये सब हथियार नकली हैं. क्या ये सब खिलौने हैं? मिट्टी में मिल गया पुलिस का इकबाल विवेका पहलवान के गुर्गों के लगातार वायरल होते वीडियो ने बिहार पुलिस के इकबाल को मिट्टी में मिला दिया है. तीन दिन पहले दो AK-47 वाला वीडियो जारी होने के बाद भी पुलिस ने रस्म अदायगी की औपचारिक कार्रवाई की. पहले दिन विवेका पहलवान के घऱ पर छापेमारी की औपचारिकता निभायी गयी. अगले दिन चंदन सिंह पर एक केस दर्ज किया गया. विवेका पहलवान खुलेआम घूम रहा है. चंदन सिंह वीडियो जारी कर रहा है. पुलिस की न SIT बनी, न ATS को लगाया गया और न ही NIA से संपर्क साधा गया. क्या बिहार केसरी का तमगा विवेका का रक्षा कवच बन गया है दर्जनों बेहद संगीन मामलों के आरोपी विवेका पहलवान को बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने सार्वजनिक सभा में बिहार केसरी की उपाधि से नवाजा था. मंत्री ने भरी सभा में विवेका पहलवान की तारीफों के पुल बांधे थे. लोग बताते हैं कि मंत्री नीरज कुमार के घऱ पर विवेका पहलवान का नियमित तौर पर आना जाना है. तो क्या यही वो कारण हैं जिसने पुलिस के हाथ बांध दिये हैं. जिसने सरकार की नाक के नीचे सुशासन को मटियामेट कर दिया है. हमने इस बाबत पक्ष जानने के लिए मंत्री नीरज कुमार को फोन किया लेकिन फोन पिक नहीं किया गया. हमारे संवाददाता ने उनके घर पर जाकर भी पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन मंत्री जी बात करने को तैयार नहीं हुए.