ब्रेकिंग न्यूज़

Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी हांगकांग से दिल्ली पहुंची अमेरिकी महिला के बैग से 5.42 करोड़ का माल बरामद, सोना-चांदी के आभूषण और लग्जरी घड़ियां जब्त ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए.. ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए.. Rail One App Booking: IRCTC ऐप से अब नहीं होगी बुकिंग! 1 मार्च से सिर्फ इस ऐप से ही मिलेगी ट्रेन टिकट, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar school attack : सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत ! शिक्षक ने महिला पर डंडे से किया हमला, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल – महिला सुरक्षा के लिए कार्रवाई कब? Bihar Census 2027 : बिहार में इस बार होगा डिजिटल जनगणना, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस; जानिए क्या -क्या पूछा जाएगा Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित

Vigilance Raid in Bihar: निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का भ्रष्ट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते हुआ अरेस्ट

Vigilance Raid in Bihar: समस्तीपुर में निगरानी विभाग ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर जन वितरण प्रणाली में अतिरिक्त खाद्य आवंटन के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है।

Vigilance Raid in Bihar

24-Feb-2026 01:10 PM

By FIRST BIHAR

Vigilance Raid in Bihar: बिहार में भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। हर दिन घूसखोर सरकारी कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं बावजूद इसके भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां निगरानी की टीम ने एक भ्रष्ट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, घटहो थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी राम एकबाल सिंह ने विद्यापति नगर एवं उजियारपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत द्वारा जन वितरण प्रणाली अंतर्गत अतिरिक्त खाद्य आवंटन बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।


ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद केस दर्ज कर अनुसंधानकर्ता अखिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।


धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना दलसिंह सराय, जिला- समस्तीपुर स्थित काली चौक के निकट इनके किराये के आवास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा।