Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में विजिलेंस की टीम ने सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के क्लर्क मनोज सिंह के घर गुरुवार की सुबह सुबह छापेमारी की है। निगरानी विभाग की टीम क्लर्क के तीन ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी कर रही है।


विजिलेंस की टीम कॉलेज के दफ्तर समेत क्लर्क के घऱ और एक अन्य ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। विभाग की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। निगरानी विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। बताया जा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है।


छापेमारी के दौरान क्लर्क के घर से भारी मात्रा में आभूषण, कैश और बैंकों के कागजात के साथ साथ अन्य दस्तावेज बरमाद होने की बात कही जा रही है। क्लर्क के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी क्लर्क मनोज सिंह के घर पर पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है। फिलहाल निगरानी की टीम क्लर्क के घर का कोना-कोना खंगाल रही है।