नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
20-Mar-2025 05:53 PM
By Ajit Kumar
Bihar Crime News: जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड के प्रमुख असरफी खातून के पति बबन अंसारी एवं रतनी प्रखंड कार्यालय के नाजिर दिनेश कुमार प्रभाकर को निगरानी की टीम ने ब्लॉक से 40 हजार रुपए नगद लेते गिरफ्तार किया है।
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि रतनी फरीदपुर ब्लॉक के पोखमा गांव निवासी अरविंद कुमार के द्वारा शिकायत की गई थी कि 15वीं वित्त योजना से फेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य कराने के बाद राशि की निकासी को लेकर प्रमुख पति एवं नाजिर के द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत सूचक अरविंद कुमार के द्वारा निगरानी में की गई थी।
निगरानी की टीम ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच की गई और जांच के क्रम में यह सत्य पाया गया। जिसके बाद आज इन दोनों को 40 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया गया है। अब इन लोगों से जरूरी पूछताछ करने के बाद इन लोग दोनों को निगरानी अपने साथ पटना ले जाने की तैयारी कर रही है।