Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति
17-Jul-2025 11:38 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र से चार वियतनामी नागरिकों को मारपीट और हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को बोधगया पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर की गई।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी वियतनाम के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं, जो फिलहाल बोधगया में रह रहे थे। इनमें वान सांग, वन कांन सन्ह, तृण थान ह्यू और वान त्वां हुंनह शामिल हैं। सभी पर वादी ले अन्ह तूआन ने बोधगया थाने में गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने इन चारों युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था।
बताया गया कि पिछले कुछ महीनों से बड़ी संख्या में वियतनामी युवक-युवतियां बोधगया आए हुए हैं, जिनमें से कई यूट्यूबर हैं। इसी समुदाय में आपसी विवाद और हिंसक झगड़ों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही थीं, जिससे बोधगया की शांतिपूर्ण छवि प्रभावित हो रही थी।
सिटी एसपी रामानन्द कुमार ने बताया कि इन यूट्यूबरों के आपसी संघर्ष के कारण एक वियतनामी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।