VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप को अपराधियों ने निशाना बनाया है। अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रूपये से भरे बैग लेकर अपराधी फरार हो गये है। फायरिंग और लूट की घटना से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गयी।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी से रूपयों से भरा बैग लूटकर अपराधी फरार हो गये। कितने रुपये की लूट हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना वैशाली के महनार स्थित महिंदवारा की हैं यहां जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का पेट्रोल पंप है जिसे अपराधियों ने निशाना बनाया है।