ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? Tooth Pain Warning: क्या आपके भी दांतों में रहता है हमेशा दर्द? तो समय रहते कराएं जांच, हो सकता है कैंसर का खतरा 'रे.. त ना जाईं हम, छोड़ दी फ्लइटवा..', पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव से लिपटकर क्यों रोने लगी लड़की? भोजपुरी एक्टर भी हो गए हैरान

Bihar Crime News: दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या, T20 फाइनल मैच देखने के दौरान विवाद; विकेट गिरने पर हुई जमकर मारपीट

Bihar Crime News: वैशाली के महनार में T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद में 18 वर्षीय मूक-बधिर युवक कुंदन कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच और छापेमारी कर रही है।

09-Mar-2026 03:37 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: वैशाली जिले के महनार में टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद में महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव में 18 वर्षीय मूक-बधिर युवक कुंदन कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक कुंदन कुमार, नगर परिषद महनार के वार्ड नंबर 18, जक्कोपुर निवासी बृजकिशोर राय के पुत्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।


सूत्रों के अनुसार, रविवार की रात जक्कोपुर गांव में कुछ युवक मोबाइल पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे फाइनल मैच देख रहे थे। कुंदन कुमार भी पीछे से खड़ा होकर मैच देखने लगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर मोबाइल पर मैच देख रहे एक युवक ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपित ने उन्हें बेरहमी से पीटा।


मारपीट के दौरान कुंदन कुमार बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले जाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हाजीपुर के सदर अस्पताल रेफर किया। वहां भी हालत नाजुक रहने पर डॉक्टरों ने PMCH, पटना भेजने की व्यवस्था की, लेकिन रास्ते में ही कुंदन की मौत हो गई। कुंदन दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटे थे, उनके पिता किसान हैं।


मृतक के स्वजनों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। महनार थानाध्यक्ष वेदानंदन सिंह ने बताया कि मैच देखने के दौरान विवाद के कारण मूक-बधिर युवक की पीट-पीटकर हत्या हुई। इस मामले में केशव कुमार ठाकुर, पिता विष्णुकांत ठाकुर को आरोपी बनाया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मैच के दौरान एक विकेट गिरने पर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान कुंदन का सिर घटनास्थल के पास लगे ब्रेकर से टकराया, जिससे गंभीर चोटें आईं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।