ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में 9 दिनों से लापता महिला का शव मिला,...

Bihar Crime News: बिहार में 9 दिनों से लापता महिला का शव मिला, परिजनों ने ससुराल में घर के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार; हत्या का आरोप

Bihar Crime News: वैशाली में 9 दिन से लापता विवाहिता का शव मुजफ्फरपुर के पारू से मिला। परिजनों ने पुलिस की निष्क्रियता से नाराज़ होकर ससुराल के दरवाजे पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है।

21-Aug-2025 05:50 PM

By Munna Khan

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है। यहां 9 दिनों से लापता विवाहिता का शव मुजफ्फरपुर जिले के पारू क्षेत्र से बरामद किया गया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि गुस्साए परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में ही ससुराल वालों के घर के दरवाजे पर विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव की है।


मुजफ्फरपुर के कथैया निवासी प्रशांत कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी शिवांगी की हत्या उसके ससुराल वालों ने की और शव को गायब कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे मजबूर होकर उन्होंने खुद ही शव की तलाश की और बरामद किया।


जानकारी के अनुसार, विवाहिता शिवांगी की शादी इसी साल 12 फरवरी को वैशाली के परमहंस तिवारी के बेटे शुभम तिवारी से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शिवांगी को दहेज में पैसा और गाड़ी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।


आरोप है कि 12 अगस्त को ससुराल वालों ने मिलकर शिवांगी की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। 13 अगस्त को जब परिजन ससुराल पहुंचे, तो देखा कि सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। इसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चौंकाने वाली घटना यह रही कि परिजन देर रात लगभग 1 बजे शव लेकर ससुराल पहुंचे और ससुराल के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार कर दिया।