Bihar Crime News: वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के जावज गांव से सामने आई है जहां घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस पिता ने दो दिन पहले बेटी का कन्यादान किया था आज उसका शव घर के आगे फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


मृतक कि पहचान वैशाली जिला के महनार के जावज अशोक महतो के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान गांव के दबंग परिवार पर कहर बनकर टूट पड़े थे। जिस घर में बेटी की शादी की शहनाई बज रही थी वहां अचानक दबंगई का ऐसा तांडव शुरू हुआ कि खुशियां चीखों में बदल गईं। पिता दबंगों का पैर हाथ पकड़ते रहें लेकिन दबंगों को दया नहीं आई।


शादी समारोह में पहुंचे कुछ मनचलों और दबंगों ने बारातियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और बारात की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। शादी के लिए बना खाना फेंक दिया गया और यहां तक कि चूल्हा भी तोड़ दिया गया ताकि गरीब परिवार की खुशियां पूरी तरह रौंद दी जाएं। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान महनार पुलिस और 112 नंबर पर लगातार फोन किया गया। 


पुलिस टीम मौके पर पहुंची भी लेकिन परिजनों के अनुसार तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पहले शादी कर लीजिए कहकर मामला को शांत कराने की कोशिश हुई। यहीं से अब पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर उसी रात मारपीट, तोड़फोड़, खाना फेंकने, चूल्हा तोड़ने और घायलों के बयान के आधार पर सख्त कार्रवाई की गई होची तो शायद आज एक बेटी के सिर से उसके पिता का साया नहीं उठता। 


आरोप है कि अगले दिन गांव के दबंगों ने पंचायत बैठाकर केस नहीं करने का दबाव बनाया। नवविवाहिता बेटी का कहना है कि देर रात फिर पंचायत के नाम पर लोग जुटे और उसके पिता की हत्या कर शव को घर में टांग दिया गया ताकि मामला आत्महत्या लगे। महनार SDPO प्रवीण कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला कर्ज में डूबे रहने के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।