ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / crime / BIHAR: फेसबुक चलाने पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार

BIHAR: फेसबुक चलाने पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक चलाने को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है।

30-Oct-2025 06:28 PM

By First Bihar

VAISHALI: वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां पत्नी के फेसबुक चलाने से नाराज पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही घटना की जानकारी मायके वालों को लगी भागे भागे पहुंचे और घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मौके से पुलिस ने आरोपी पति और उसके पिता (ससुर) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक्का की पहचान एराजीकनचनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ राजा की 27 वर्षीय पत्नी दिव्या कुमारी बताई गई है।


 मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात से ही मोबाइल पर फेसबुक देखने के विवाद को लेकर दिव्या के पति अभिषेक द्वारा  उसको बेरहमी से   पिट पिट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना आज सुबह में मृतक के पिता मनोज सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही  मृतक के पिता वहां पहुंचे और घटना की जानकारी बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक कुमार उर्फ राजा का अपराधी के इतिहास है। 


क्या कहती हैं पुलिस?

घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह में बिदुपुर थाना क्षेत्र के एराजीकनचनपुर गांव में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बिदुपुर थाना अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अभिषेक कुमार उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में पता चला है कि विवाहित जो मोबाइल देखी थी। उसी को लेकर कल रात से उसके साथ मारपीट किया जा रहा था। और गला दबाकर हत्या कर दी गई है। अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास है। गंगा ब्रिज थाने में एक हत्या का मामला दर्ज है। एक बलात्कार का मामला भी उसे पर है जिसका पता लग रहे हैं।